
मनेन्द्रगढ़ शहर का होगा विकास ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार – डॉ रश्मि सोनकर
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कुछ दिनों में होना तय है,प्रदेश में भाजपा की सरकार है मनेन्द्रगढ़ के लिऐ इस बार नगर पालिका चुनाव जनता के लिऐ विशेष रहेगा,मनेन्द्रगढ़ के लोगों का मानना है प्रदेश में ट्रिपल इंजन भाजपा की सरकार ही मनेन्द्रगढ़ का चौमुखी विकास करेगी,,सभी जानते है सत्ता सरकार के साथ निकाय और पंचायत में भाजपा के होने से बेहतर विकाश हो पाएगा इससे शहर में
भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे बेहतर माहौल बन गया है
डॉ रश्मि सोनकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और राज्य में दोनों जगह है छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की भाजपा की सरकार है देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद अब लोगों का मानना है कि सभी नगरीय निकायो के साथ नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए, जिससे मनेन्द्रगढ़ का सम्पूर्ण विकास तेजी गति से होगा,
डॉ रश्मि सोनकर ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही है,
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना जिसमें महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव और शहर मे पक्का मकान पाकर आज हर व्यक्ति खुश है,
यही वजह है कि आगामी नगर पालिका चुनाव और पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है
डॉ सोनकर ने आगे कहा कि बीते 10 सालों में मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र का विकास थम सा गया है, इसका कारण यह है कि नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं थी, यहां की जनता अब चाहती है कि मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ वार्डो में पार्षद भारतीय जनता पार्टी के के हो
डॉ रश्मि ने आगे कहा की विधानसभा चुनाव के पूर्व किए गए सारे वादे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार निभा रही है, किसानों को धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य सिर्फ छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, इसके बाद बोनस की भी राशि जल्द मिलने के बात हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने कही है, भाजपा की रीति और नीति से लोगों में भारतीय जनता पार्टी के लिए विश्वास बढ़ा है, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में अबतक विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार ही विकसित हुआ है मनेन्द्रगढ़ शहर में जो कार्य आवश्यक है वो काम नहीं हुए , सारे कार्य फ़ाइल तक ही रह गए,
डॉ सोनकर ने यह भी कहा कि नगर में सड़क, नाली आदि का निर्माण हुआ मगर एक भी बरसात नहीं झेल पाया, वहीं कचरा निस्तारण की, पेयजल की व्यवस्था अभी तक नहीं सुधर पाई है यहां तक कि कर्मचारियों का समय पर वेतन नहीं मिल पाता है, मनेन्द्रगढ़ मे लगातार धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होते हैं, जिसमें नगर पालिका कि तैयारी हर बार फिसड्डी साबित हुई हैं
मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका चुनाव मे इस बार प्रत्याशी महिला होगी, सभी को पूरा विश्वास हैं कि आगामी चुनाव मे शहर कि जनता भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएंगी और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव मे जनता भाजपा क़ो वोट करेगी !