![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2023/09/image_search_1693579975474.jpg)
![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2023/09/image_search_1693579975474-300x171.jpg)
छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने के कारण प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित
मनेन्द्रगढ़ – जिला शिक्षा अधिकारी जिला एम.सी.बी., छ०ग० के प्रस्ताव पत्र एवं शिकायत हेतु गठित समिति के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार अशोक कुमार मण्डल, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी, विकास खण्ड मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी.,छत्तीसगढ़ को संस्था की छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने के कारण प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है।
अशोक कुमार मण्डल, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी, विकास खण्ड मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. छत्तीसगढ को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर नियत किया गया है।