मनेन्द्रगढ़/ जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा क्षेत्र स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके  चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके भारतीय संविधान में दिए गए योगदान को याद किया गया।  कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्ड क्र. 22 में आयोजित मुख्य समारोह में नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा,पार्षदगण एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


सर्वप्रथम अधि. श्याम बिहारी रैकवार ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया.


भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने जीवन भर शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।”

अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।आयोजन में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबासाहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेशभर में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर डॉ.अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कर्तव्य पर प्रकाश डाला गया।

Spread the love