एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता के माध्यम से ‘बोल छत्तीसगढ़िया बोल’ प्रवक्ता चयन कार्यक्रम की जानकारी देकर बताया इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।  

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने बताया  विगत दिनों काँग्रेस के हेड क्वार्टर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनएसयूआई को एक कार्यक्रम दिया उसका नाम उन्होंने स्वयं रखा बोल छत्तीसगढ़िया बोल मुख्यमंत्री का सपना है nsui में सभी जिलों में संभाग और प्रदेश में प्रवक्ता पद का सृजन किया जाए इसी तारतम्य में उन्होंने पोस्टर का विमोचन किया और पूरे कार्यक्रम का नामकरण किया बोल चतीशगढिया बोल इन प्रवक्ताओं के माध्यम से छात्रों के बीच जाएंगे युवाओं के बीच जाएंगे युवाओं के बीच जाएंगे आम जनता के बीच जाएंगे मीडिया के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से सभी के बीच जाएंगे और बताएंगे आने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा वर्सेस कांग्रेस नहीं होगा ,, आने वाला विधानसभा चुनाव 15 साल कु शासन और 5 साल का सुशासन ,15 साल के कांड और 5 साल के काम ,15 साल के कारनामे वर्सेस 5 साल की योजनाओ के साथ  वर्सन वर्सेस विजन के बीच होगा

संजीव शुक्ला ने बताया ये प्रवक्ता छत्तीसगढ़ के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पूर्व सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी  प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना समिति,आत्मानंद स्कूल बनाकर प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा कर रही है

Spread the love