भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड का प्रसारण आज 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। इसके बाद हर माह के अंतिम (आखरी) रविवार को इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

एक सर्वे के अनुसार लगभग, कम से कम एक बार 100 करोड़ लोग इसे सुन चुके हैं और लगभग 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं।केन्द्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ी तैयारीया कर ली है। आज का यह एपिसोड ऐतिहासिक रहेगा जिसे अधिक से अधिक लोग सुनें और एक रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मन की बात के 100वें एपिसोड को दिखाने – सुनाने लिए रेल मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर तैयार

मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने
देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। आज देश के सभी बड़े स्टेशनों में टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। और छोटे स्टेशनों पर रेडियो और मोबाइल से मन की बात सुनने व्यवस्था की गई है।

इस बार मन की बात में उन लोगो को बुलाया गया है जिनका नाम मन की बात में लिया गया है

सभी राज्यो में राज भवनों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनवाने की व्यवस्था की गई है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के लगभग 200 लोग शामिल होंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी सांसद और विधायक के साथ लगभग 1 हजार लोग इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोग शामिल हों इसका प्रयास करने विशेष ध्यान दिया गया है।

Spread the love