राकेश मेघानी मनेंद्रगढ़

मनेन्द्रगढ़छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक रविवार को जनपद सभा कक्ष मनेन्द्रगढ़ में सम्पन्न हुई। जिला सचिव व्ही.पी. पटेल ने बताया आर.एस. मिश्रा की अध्यक्षता व कमलेश दुबे प्रान्तीय प्रवक्ता के आतिथ्य में आज दिनांक 26/02/ 2023 को जनपद सभा कक्ष मनेन्द्रगढ़ में छ०ग० पेशनधारी कल्याण संघ की जिला इकाई एम.सी.बी. की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 4 बिन्दुओं पर चर्चा व सहमति बनी

  1. पेशन समाज जिला एम.सी.बी. के भवन के लिए भूमि के आबंटन की मांग सर्व सम्मति से की गई।
  2. धारा 49 अंतर्गत पेशनरों के महगाई भत्ता हेतु लागू धारा 49 को विलोपित किया जावे

क्योकि दोनों राज्यों की आपसी सहमति में काफी विलम्ब होता है।

  1. राज्य के नियमित कर्मचारियों के महगाई भत्ते के साथ ही पेशनर्स का आदेश भी जारी किया जाना चाहिए।
  2. पूर्व में प्रदाय 1000/- प्रतिमाह पेशनर्स के इलाज हेतु राशि पुनः जारी किया जावे। आज की बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किये गए:-

जिला सयोजक :- • गोपाल प्रसाद वुनकर

जिला सचिव :- व्ही.पी. पटेल

जिला कोषाध्यक्ष :- संतोष कुमार गुप्ता

तहसील अध्यक्ष :- सतीश उपाध्याय

बैठक में मुख्य रूप से आर के कुम्हार, एस.एन. सोनार, के. के. सोनी, आर.जी. पाण्डेय, सुमित्रा देवी प्रभाकर, आनंद मिश्रा, जवाहर लाल राजवाड़े, एम.एल. गुप्ता, आर. पी. एस. सेगर, कोपनाथ शर्मा, हरिदर प्रसाद, मुख्तार अली, बलीराम, लक्ष्मी प्रसाद खेर, छोटेलाल जायसवाल, रमागोविद तिवारी उपस्थित रहे।

Spread the love