मनेन्द्रगढ़ -आज सिंधी समाज के महिलाओं के द्वारा वार्ड क्रमांक.8 में स्थित तालाब के सभी घाट की सफाई कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश दिया

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक.8 में स्थित तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। निरंकारी मिशन से जुडी महिलाओं ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के तहत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारंभ किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण व इसके बचाव के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना व उन्हें क्रियान्वित रूप देना है। प्रोजेक्ट अमृत के तहत शहर में संत निरंकारी मिशन के करीब 10 महिला सेवादार ने तालाब परिसर की सफाई की और तालाब के आस-पास जमी हुई गंदगी व तालाब के किनारे पर फैले कचरे को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। समाज में महिलाओं के द्वारा ऐसा कार्य किया जाना महिलाओं के साथ सभी के लिए एक अच्छा संदेश हैं..


संत निरंकारी मिशन दिल्ली समिति. की साखा मनेंद्रगढ़ सिंधी समाज के महिलाओं के द्वारा इस इस मिशन पर कार्य किया गया जिसमे मुख्य रूप में हेमा निरंकारी, गंगा निरंकारी, पिंकी निरंकारी,भारती निरंकारी, रिया निरंकारी,लता निरंकारी,कृष्णा निरंकारी,मधु निरंकारी, जिया निरंकारी, सरस्वती निरंकारी ने सेवा की

Spread the love