नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने देश में  प्रदूषण की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार ने देश में चल रहे 15 साल पुराने सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश कर दिया है। केन्द्र सरकार का यह आदेश 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगा। आदेश के पहले चरण में सरकारी गाड़ियों को हटाया जाएगा। आपको बता दें कि पोल्यूशन कंट्रोल और सर्कुलर अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया  है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक़ अब 15 साल पुरानी सरकारी वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य तौर पर कैंसिल  किया जाएगा। इसके अलावा विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि 15 साल पुराने वाहनों में जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल के आधार पर आगे बढ़वा लिए गए हैं, उनको भी स्वतः कैंसिल हो जाएगा। नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि 15 साल पुराने वाहनों को रजिस्टर्ड कबाड़ ग्रह पर समाप्त करना होगा।

Spread the love