मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)।  कांग्रेस की किसान जोड़ो सम्मान रथ यात्रा  जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में  न पा अध्यक्ष प्रभा पटेल के साथ  कांग्रेस जनों द्वारा किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

राकेश मेघानी की कलम से

किसान सम्मान यात्रा का सम्मान कार्यक्रम कॉलेज के सामने स्थित सांस्कृतिक भवन में एमसीबी किसान कांग्रेस जिला इकाई के द्वारा विधायक गुलाब कमरो के मार्गदर्शन में  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीशगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया  छत्तीसगढ़ी राज गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सर्वप्रथम स्वागत भाषण देते हुए जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र ‘द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कांग्रेस की सरकार किसान हितैषी सरकार है। कांग्रेस सरकार किसान मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं इसलिए वे किसान हित में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है पहले दिन से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफी का सौगात दिया था।। उन्होनें कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कोई सरकार गोबर और गोमूत्र भी खरीदेगी। लेकिन हमारी कांग्रेस की सरकार इस कार्य को कर दिखाया है जिसकी चर्चा देश के साथ विदेशों में भी हो रही है नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों की तारीफ में कहा  कांग्रेस के शासनकाल में  विकास कार्य बड़ी संख्या कराए जा रहे हैं। भाजपा के पास अब कोई मुद्दे नहीं  हैं तो जनता को गुमराह करने में लगी हुई है भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कुछ भी विकास के कार्य नहीं हुए। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के साथ छत्तीशगढ़ में विकास कार्य हो रहे हैं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता  भाग्यशाली है जो उन्हें गुलाब कमरों जैसे विकास पुरुष  मिले है। भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार हर वर्ग के लिए काम करने वाली सरकार है। जिसके कारण भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व संसदीय सचिव उन पर सिर्फ भूमि पूजन करने का आरोप लगा रही हैं लेकिन जो अपने कार्यकाल में खुद अपने गृह ग्राम में एक सड़क नहीं बनवा पाए वे उन पर आरोप लगा रही हैं। लेकिन उनका खुला चैलेंज है कि गाड़ी उनकी रहेगी डीजल उनका रहेगा और वे जहां भी देखना चाहे पूरे भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास को देखा जा सकता है।भाजपा शासन में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं हुए जब से कांग्रेस की सरकार बनी है 4 सालों में ही विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत बस्तर से की गई है जो पूरे प्रदेश का दौरा करते हुए छत्तीशगढ़ के कोने- कोने में  पहुंचेगी। जिसका  उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो  यात्रा चला रहे हैं। उसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया गया है। जिसे आज हम मनेन्द्रगढ़  पहुंचे हैं। जिसका उद्देश्य किसानों को सरकार की योजना बताने एवं उनकी समस्या को जानने के लिए यह रथ यात्रा निकाली गई है। जो पूरी तरह से हमारे किसान भाइयों के लिए है ताकि उनके हर समस्या का निराकरण किया जा सके एवं हर स्थान पर पहुंचकर उनका सम्मान किया जा सके इसी सिलसिले में किसानों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भरत पुर विधायक गुलाब कमरों  नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ,जनपद अध्यक्ष विनय शंकर सिंह न पा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, , किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष व्यंकटेश सिंह सहित विकासखंड भर के किसान, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Spread the love