विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिप्रा तिवारी और पलक मिश्रा ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव


नगर के मध्य स्थापित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल की शिप्रा तिवारी एवं पलक मिश्रा ने भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) द्वारा आयोजित लिखित व मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मनेन्द्रगढ़ः-भारतीय सांस्कृतिक निधि द्वारा राष्ट्रीय स्तर की इन्टैक इंडिया हेरिटेज क्विज 2022 प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितंबर को डी.डब्ल्यू.पी.एस. स्कूल मनेन्द्रगढ़ में किया गया। जिसमें एक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थियों की पाॅच टीम को को हिस्सा लेने का मौका मिला । इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर से 12, इन्टैक से संबंधित 3 और राज्य स्तर के 5 प्रश्न के आधार पर प्रतियोगिता । इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया जिसमें विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में संस्था के कक्षा 9वीं की दो बच्चियाॅ शिप्रा तिवारी एवं पलक मिश्रा ने लिखित और मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इन दोनों विद्यार्थियों का चयन इंडिया हेरिटेज क्विज 2022 के अगले चरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर एवं सचिव संजय सेंगर ने बच्चियों की इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामानाए दी। प्राचार्य इन्द्रा सेंगर ने कहा कि बच्चों की ये सफलता ही हम शिक्षकों का सम्मान है। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों के मार्गदर्शन देने में संस्था के शिक्षक निशांत मौर्य, नेहा सिंह एवं साक्षी अग्रवाल का प्रयास सराहनीय रहा। शिप्रा तिवारी और पलक मिश्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Spread the love