हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी सम्पन्न

राकेश मेघानी की कलम से

मनेन्द्रगढ़ केंद्रीय विद्यालय झगराखांड में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं महा प्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र झगराखांड के स्वागत के बाद सम्पन्न हुई प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर झगराखांड नगर के मुख्य बाजार से होती हुई निकली इस प्रभात फेरी में सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं नागरिकों में देश भक्ति भावना पूरे जोश के साथ देखते को मिली ,इस प्रभात फेरी ने संपूर्ण नगर के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जगा दिया और सभी भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे। प्रभात फेरी नगर में घूमते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची जहां मुख्य अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया एवं विद्यालय प्राचार्य वाय. के. सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया और भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं प्रभात फेरी के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के करीब 220 विद्यार्थियों ने भाग लेकर रैली को सफल बनाया। इस आयोजन में भारत माता की जय,हर घर तिरंगा जयकारे के साथ रैली का समापन हुआ। प्रभात फेरी मे विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपना भरपूर योगदान दिया।प्रभात फेरी में मुख्य अतिथि यू.टी. कंझरकर महाप्रबंधक व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल झगराखंड रहे। वाय. के. सोलंकी प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय झगराखंड, प्रद्युम्न तिवारी थाना प्रभारी ,एसईसीएल प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण,विद्यालय के स्काउट गाइड,विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।

Spread the love