सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पदस्थ डॉक्टर सुरेश तिवारी खंड चिकित्सा अधिकारी ने अपना जन्मदिन स्वास्थ्य केंद्र संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ मनाया


अस्पतालों में डॉक्टर और कर्मचारी अक्सर मरीजों से केवल एक मरीज का ही सरोकार रखते हैं, लेकिन मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  इससे हटकर तस्वीरें नजर आई  ऐसा पहली बार हुआ जिनमें डॉक्टर ने अपने जन्मदिन पर भर्ती बच्चों के साथ खुशियां मनाई ऐसा ही एक मानवीय और संवेदनशील दृश्य शुक्रवार की सुबह भी नजर आया जब एक  डॉक्टर ने घर या किसी लग्जरी होटल के बजाय पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

यह सार्थक पहल की स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश तिवारी ने अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने की जगह पोषण पुनर्वास वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ खुशियां बांटने का निश्चय किया और आज इस निश्चय को पूरा भी कर दिया।

आज सुबह सुरेश तिवारी ने अपने साथी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विकास पोद्दार, डॉ एस एस सिंह, डॉ निवेदिता, डॉ ओ एल वर्मन, डॉ अभिषेक मयंक, डॉ कीर्ति चौहान, सुलेमान खान, एस मंडल, संतोष, लक्ष्मी, दीक्षा, अनुपमा सिंह, जितेन्द्र, मुकेश, रौशन, द्वारिका एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीओ के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस अवसर पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को केक व मिठाई खिलाई। साथ ही समस्त चिकित्सक व  अधिकारी/कर्मचारियों से अपील की अपना जन्म दिन पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों के साथ मनाए।

Spread the love