केंद्र से भा ज पा  टीम का छत्तीसगढ़ पर ध्यान केंद्रित है। आज से लगातार 9 केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अलग-अलग जिलों में जाकर लेंगे प्रेससवार्ता

राकेश मेघानी की कलम से

रायपुर -छत्तीसगढ़ के दस जिलों में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं  की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप  गुरुवार को महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद भी करेंगे।

भाजपा के  नेताओं से जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अप्रैल को राजनांदगांव जिले की समीक्षा करेंगे। अर्जुन राम मेघवाल बस्तर और नित्यानंद राय बीजापुर जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री देव सिंह चौहान दंतेवाड़ा जाएंगे। भानुप्रताप सिंह कांकेर और अश्विनी चौबे कोरबा में

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय नारायणपुर और रेणुका सिंह सुकमा के दौरे पर रहेंग और मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Spread the love