

कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यो के सुचारू रूप से संचालन हेतु अनिल कुमार अगिनहोत्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भरतपुर को कार्यालय जिला पंचायत कोरिया में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
इसके साथ ही विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ और श्री विक्रम कुमार टोप्पो, विकास विस्तार अधिकारी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को जनपद पंचायत भरतपुर में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।