मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में कुछ लोग सट्टा पट्टी पर सट्टे का अंक लिखकर रूपये पैसे की हार जीत की बाजी का दाव लगाकर सट्टा खेला रहे है। सूचना पर थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर पृथक पृथक स्थानों से 5 गिरफ्तार ….

राकेश मेघानी की कलम से

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में दिनांक 21.02.2022 को टाउन पेट्रोलिंग में हमराह स्टाफ के रवाना हुआ था कि मुखवीर से सूचना मिला कि  (पांच व्यक्ति अलग अलग स्थान पर सट्टा पट्टी घुम-घुम कर काट रहे है) कि सूचना तत्काल हमराह स्टाफ के सब्जी मण्डी मनेन्द्रगढ़ ,बस स्टैण्ड के पास मनेन्द्रगढ़ एवं रेल्वे स्टेशन में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो 1. सचिन जैैन पिता स्व0 जयकुमार जैन  2. ऋषभ तिवारी पिता स्व0  व्दवेन्द्र्र तिवारी  3. कृष्ण कुमार गांधी पिता स्व0 मोहन प्रसाद गांधी  4. राजू गुप्ता पिता नन्दलाल गुप्ता  5. अमरजीत साहू पिता स्व0 रंजीत साहू  का बताये आरोपी के पास नगदी रकम 1475/रूपये डाटपेन, सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज का टुकडा मिला। आरोपीगण  का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 57/2022, 58/2022, 59/2022, 60/2022 एवं अपराध क्रमांक 61/2022 धारा 4 क जुआ एक्ट (सार्वजकि जुआ अधिनियम 1867) का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो के विरूद्व पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही किया गया है। अवैध कारोबारियो के विरूद्व लगातार कार्यवाही जारी रहेगा।
                           सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक दानिश शेख, आरक्षक, राजेश कुमार, शम्भू यादव, प्रदीप लकडा,नागेश्वर साहू के द्वारा टीम वर्क कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की …….

प्राप्त जानकारी के अनुसार सट्टे पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी और बचे हुए बड़े खाईवाल होंगे कानूनी शिकंजे में

Spread the love