जिंदगी में रहना है फिट (स्वस्थ)तो इन 10 बातों के साथ आप कर सकते है बीमारियों को अपने से दूर ,, अभी समय है …… बाद में तो डॉक्टर करवा ही लेंगे

डॉ संजय सिंह ने बताया बीमार होने के बाद हम चिकित्सक की सलाह लेते है और समय से खाने पीने की सलाह मानते है उससे पूर्व ही डॉ से स्वस्थ रहने के लिए सलाह लें किस तरह से हम स्वस्थ रह सकते है तो बीमार होने से बच सकते है बीमार होने के बाद हम सुबह उठने ,व्यायाम करने,सादा और अंकुरित भोजन करने,पानी का पर्याप्त मात्रा में उपयोग करने लगते है जिससे हम शारिरिक लाभ महसूस करते है यह दैनिक जीवन मे पालन करें तो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा प्रयास होगा …..

राकेश मेघानी की कलम से

हमारा शरीर लगातार कमजोर और बीमारी के नजदीक जा रहा है हम दैनिक जीवन मे खान- पान ,रहन -सहन,सोना -उठना इन सब बातों को जानते है लोगो से सुनते है कुछ समय तक ध्यान में रखते है अच्छा महसुस होता है लेकिन कर नही पाते है इस प्रकार हम अनेक  बीमारियों के वाहक जीवाणुओं को पाल रहे होते है। ये हमले करते है हम परेशान होते है ये हमले नाकाम हो सकते हैं जब हमारे शरीर में इनका विरोध हो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इसके लिए हमें अपने आप को मजबूत करना होगा ये कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। हम कर सकते है मेरा एक प्रयास आपके लिए …… हमें क्या करना है कैसे करना है पहले से किसी रोग से पीड़ित व्यक्ति चिकित्सक के परामर्श के साथ इन बातों को उपयोग करें ……..


1- *सबसे पहले हँसना और हसाना है अपनी दैनिक दिन चर्या में इसे लाना होगा* ….
मन चंगा तो …..तो घर पर है गंगा,,  हंसने से रक्त (खून)संचार व्यवस्थित होता है और हमारा शरीर ज्यादा  मात्रा में ऑक्सीजन  लेना सुरु करता है।जो वर्तमान में कम ले रहा है हँसने से तनाव से मुक्ति मिलती है जो हम सभी को बहुत ज्यादा है हँसने से शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

2- *हमें दिन भर में कम से कम 4 -5 लीटर पानी उपयोग में (सेवन)करना होगा*
यह कुदरत ने हमे दिया है। पर्याप्त मात्रा में साफ पानी के पीने से शरीर में जो गंदगी वह बाहर निकल जाती हैं पूरी सफाई होती है जीससे बीमारी से लड़ने की शक्ति (क्षमता ) बढ़ती है। पानी ठंडा न हो ,नार्मल होना चाहिए  कुनकुना मिल जाए तो बहुत अच्छा है। ठंडा फ्रीज का  पानी नही पीना है।

3 **फल हमारे शरीर को ताकत के साथ फाइबर देते है*
संतरा, मोसम्बी जिसमें रस हो ऐसे फलों में बड़ी मात्रा में   विटामिन सी होता है। जो हमारी शक्ति को मजबुत करता है। हम  फल खाएँ तो बहुत अच्छा है और  रस निकालकर भी पी सकते है 

4 **अंकुरित अनाज*से बहुत फायदे है*
अंकुरित अनाज जैसे मूंग, और चना का सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है। ये पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।

5 **सलाद*बहुत अच्छा है*
भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन जरूरी होता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें।

6 **चोकर सहित अनाज*हमारे लिए बहुत अच्छा है*
गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज दूर होगी तथा ताकत और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी ।

7 **तुलसी*एक अमृत है*
तुलसी का उपयोग एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में  फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 4-5 पत्तों का सेवन कर सकते है।

8 *करें*योग*रहे निरोग*
योगासन और प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इन्हें सीखकर प्रतिदिन घर पर रोज इनका प्रयास किया जाना शरीर के लिए बहुत अच्छा है।

*9 *धूप*से विटामिनd,b12 और बहुत से फायदे मिलते है*
रोजाना 20 मिनट धूप सेकने से (ग्रहण)  धूप से हमारी स्किन पर उपस्थित  कीटाणु नष्ट होते है और धूप से हमे अलग ऊर्जा मिलती है

आपके अपनो के लिए आपको स्वस्थ रहना है इसलिए करें शेयर ,,स्वस्थ रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

Spread the love