![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211226-WA0034.jpg)
क्रिसमस के अवसर पर सैंटा क्लॉज बांट रहे है तौफे और कैंडिज़ और गुब्बारे नशे के खिलाफ बच्चों और नवयुवकों को कर रहे जागरूक
राकेश मेघानी की कलम से
![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0011.jpg)
नशे से छुटकारा दिलाने की अभिनव पहल निज़ात को व्यापक स्तर पर प्रचार करने एवं जन जागरूकता लाने हेतु कोरिया पुलिस ने आम जनता से मिलकर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0041.jpg)
कोरिया नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान में अब लोग स्वयं ही हिस्सा लेकर इससे जुड़ रहे है। जहां एक तरफ निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है वहीँ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वॉल पेंटिग कर ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, आम जनों द्वारा प्रत्येक त्योहार में निजात अभियान का समर्थन कर इसे प्राथमिकता के आधार पर लोगो से नशे की बुरी लत से बाहर आने की अपील कर रहे है।
![](https://www.news7x24.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211225_155907-scaled.jpg)
इसी तारतम्य में आज क्रिसमस के अवसर पर निजात अभियान के तहत कोरिया जिले के सभी थानो में क्रिसमस के साथ निजात रथ तैयार किया गया है, जिसमे सैंटा क्लाज़ सभी को क्रिसमस की बधाईया अर्पित करते नज़र आ रहे है। साथ ही सैंटा क्लाज़ बच्चों को कैंडिज़, मिठाईया एवं तौफे बाँट रहे है, ये क्रिसमस का निजात रथ कोरिया जिले के सभी थानांतर्गत शहर गाँव मनेंद्रगढ़ झगड़ाखांड , खोंगापानी के प्रत्येक गली एवं मोहल्ले में भ्रमण करेगा साथ ही कोरिया पुलिस ने सभी को क्रिसमस की बधाइयां दी है।