

कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष ……
राकेश मेघानी की कलम से
कोरिया जिले में बैकुंठपुर जहां कांग्रेस ने एक अच्छा बहुमत पाया है वहां अध्यक्ष के दावेदार एक से अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं जिससे कांग्रेश पार्टी के लिए तय करने में दिक्कतें दिखाई दे रही है अध्यक्ष के लिए जहाँ आफताब अहमदऔर उनकी पत्नी वार्ड से 4 बार के पार्षद और वर्तमान में वार्ड 11 की पार्षद बन चुकी हैं तो इस बार मिलाकर 5 वी बार के पार्षद है इसके साथ इनके परिवार से अहमदुल्ला फिरोज वार्ड 10 से इस बार पार्षद के लिए जीत दर्ज की हैं। दोनो पति पत्नी भारी मतों से जीत हासिल करते है इसकी वजह इनके कार्य जो वार्ड में सभी को मिलाकर करते है
नपा अध्यक्ष के लिए मुशरर्त जहाँ का नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से दावा मजबुत होता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में अच्छा समर्थन मिल रहा है।
इसी वजह से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के पास मुशरर्त जहाँ को कांग्रेस से नपा अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर पहुंच गए।
एक और दावेदार अन्नपूर्णा जो विधायक की पसंद बताई जा रही है लेकिन पार्षद इसमें एक मत नही हो रहे है शहर में हो रही चर्चा के मुताबिक विधायक अम्बिका सिंह देव के लिए प्राथमिकता अन्नपूर्णा सिंह हैं। कांग्रेसी इससे सहमत नही हो रहे हैं। वही अशोक जायसवाल की धर्मपत्नी साधना जायसवाल का नाम है लेकिन पार्षद की सहमति नही मिल रही हैं। इसके लिए यह बातें चर्चा में सामने आ रही है की उनके कार्यकाल में कांग्रेसियों को नजरअंदाज किया गया था जीससे कांग्रेस खेमे में लगातार नाराजगी बनी रही ।